Current Update Details

Message from Chairperson


पारिभाषिक रूप में बात करें तो à¤°à¤•्षिता वेलफेयर सोसाइटी एक गैर सरकारी संगठन है. किन्तु बीते दो दशक की इस चिर-सक्रिय  यात्रा के दौरान सामाजिक कार्य की उन सीमाओं का सोद्देश्य अतिक्रमण किया गया, जो सीमाएं इस तरह के संगठनों के कार्य  क्षेत्र को परम्परागत à¤¹à¥‹à¤¨à¥‡ के आग्रह के चलते जड़ता के समीप à¤²à¥‡ आती हैं. कभी संसाधन की कमी तो कभी धन के अभाव के बीच à¤°à¤•्षिता वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा से परिपूरित रक्षा  का वातावरण निर्मित करने  का हरसंभव प्रयास किया है.  दुनिया की आधी आबादी की हिफाज़त से लेकर उसके विकास की कमोबेश समस्त संभावनाओं पर हम निरंतर काम करते आ रहे हैं. नौनिहालों से लेकर तरुणाई से संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं के निदान à¤•ी दिशा में हमारे सकारात्मक प्रयास अथक रूप से जारी हैं. माहवारी के दौरान महिलाओं में स्वच्छता हेतु जागरूकता के लिए भी संस्था कार्यशील है. संस्था का मूल मन्त्र यही है कि  समाज में रहकर समाज के प्रत्येक पक्ष के लिए समानता, सुरक्षा एवं सहयोग के वातावरण की अलख को प्रज्ज्वलित रखा जा सके.